सामान्य ज्ञान

Study Materials

Wednesday, August 9, 2017

उत्तर प्रदेश - महत्वपूर्ण सामान्य जानकारी भाग - एक


1. उत्तर प्रदेश का वर्तमान स्वरूप किस दिन अस्तित्व में आया? 
–- 9 नवम्बर, 2001  

2. उत्तर प्रदेश का राज्याध्यक्ष राज्यपाल कहलाता है, इसकी नियुक्ति कौन करता है? 
–- राष्ट्रपति

3. उत्तर प्रदेश का प्रमुख लोकगीत कौन-सा है? 
–- बिरहा

4. उत्तर प्रदेश का वृहत्तम उद्योग कौन-सा है? 
–- हथकरघा उद्योग

5. यमुना एक्सप्रेस-वे किन दो नगरों के बीच है? 
- आगरा-नोएडा

6. उत्तर प्रदेश के किस जिले में सर्वाधिक वर्षा होती है और किसमें सबसे कम? 
–- सर्वाधिक–गोरखपुर, कम–मथुरा

7. उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस क्या है? 
–- 1 नवम्बर

8. उत्तर प्रदेश में उर्दू को द्वितीय राजभाषा कब घोषित किया गया? 
–- वर्ष 1989 में

9. चौधरी चरण सिंह स्टेडियम, उत्तर प्रदेश के किस जिले में अवस्थित है? 
–- मुजफ्फरनगर में

10. उत्तर प्रदेश की सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नकदी फसल कौन सी है? 
–- गन्ना

11. उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालयों की संख्या कितनी है?
 –- 4

12. उत्तर प्रदेश राज्य खेलकूद परिषद् का गठन किया कब किया गया? 
–- वर्ष 1955-56 में

13. उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध दोनों धर्मों का प्रसिद्ध तीर्थ कौन-सा है? 
–- कौशाम्बी

14. उत्तर प्रदेश के किस नगर में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना की जा रही है? 
–- रायबरेली

15. उत्तर प्रदेश का कौन-सा जनपद सर्वाधिक वनाच्छादित है? 
–- सोनभद्र

16. उत्तर प्रदेश में यूरेनियम किस जिले में पाया जाता है? 
–- ललितपुर में

17. उत्तर प्रदेश में जिला योजना समितियों का गठन कब किया गया? 
–- 1999 ई. में

18. उत्तर प्रदेश को कुल कितने आर्थिक क्षेत्रों में बाँटा गया है? 
–- 4

19. राज्य को संविधान द्वारा प्रदत्त सभी शक्तियों को प्रयोग करने एवं कार्य कराने का अधिकार किसे प्राप्त है? 
–- मन्त्रिमण्डल

20. नृत्य की कौन-सी शैली उत्तर प्रदेश की देन है? 
–- कत्थक शैली

21. उत्तर प्रदेश में प्रथम विकलांग विश्वविद्यालय कहाँ स्थापित किया गया? 
–- चित्रकूट में

22. उत्तर प्रदेश किस फसल का भारत में अग्रणी उत्पादक है? 
–- जौ का

23. उत्तर प्रदेश में दियासलाई उद्योग का प्रमुख केन्द्र कौन सा है? –- बरेली

24. भातखण्डे संगीत संस्थान, लखनऊ डीम्ड विश्वविद्यालय किस वर्ष बना? 
–- 2001 में

25. राधास्वामी मत का मुख्य केन्द्र दयालबाग उत्तर प्रदेश के किसे जिले में स्थित है? 
–- आगरा

26. उत्तर प्रदेश में परमाणु विद्युत केन्द्र कहां स्थापित है? 
–- नरौरा

27. उत्तर प्रदेश में सरसों की कृषि किस मौसम की उपज होती है? 
–- रबी

28. चुनार किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? 
–- सीमेण्ट उद्योग

29. मथुरा किस महाजनपद की राजधानी थी? 
–- शूरसेन महाजनपद की

30. चन्द्रशेखर आजाद मुठभेड़ में कहाँ शहीद हुए थे? 
–- इलाहाबाद में

31. उत्तर प्रदेश में योजना आयोग का गठन कब किया गया? 
–- 1971 ई. में

32. उत्तर प्रदेश में द्विसदनीय व्यवस्थापिका है, पहली विधानसभा और दूसरी कौन-सी है? 
–- विधानपरिषद्

33. उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमन्त्री कौन थीं? 
–- सुचेता कृपलानी

34. गंगा यमुना नदियों में मिलन स्थल को उत्तर प्रदेश में किस नाम से पुकारा जाता है? 
–- संगम

35. लाल मृदा उत्तर प्रदेश के किन जनपदों में मुख्य रूप से पाई जाती है? 
–- मिर्जापुर-सोनभद्र
यह पोस्ट भी पड़े :- 

सरकारी नौकरी, सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK पर FOLLOW करे. कृपया कमेंट के माध्यम से बताये के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा। धन्यवाद् 

No comments:

Post a Comment