सामान्य ज्ञान

Study Materials

Wednesday, November 29, 2017

चीनी यात्री, जहांगीर, अकबर एवं गुप्त वंश पर पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर

प्रतियोगी परीक्षा में अक्सर प्राचीन काल के समय के जैसे चीनी यात्री, जहांगीर एवं अकबर, गुप्त वंश इत्यादि पर प्रश्नोत्तर पूछे जाते है। आज हम इसी विषय पर पढ़ाई करेंगे। आप सभी स्टूडेंट्स अपने आगामी परीक्षा की तैयारी हेतु इस विषय को अच्छी तरह से पद लीजिये हो सकता है। इनमे से कुछ प्रश्नोत्तर एग्जाम में पूछ लिए जाये। इसलिए आप सभी स्टूडेंट से विनती है की बिना आलस्य किये आज ही इन सभी प्रश्नो को पड़ लीजिये। और अपनी परीक्षा की तैयारी कीजिये मन लगाकर आपको सफलता जरूर मिलेगी। तो चलिए दोस्तों पढ़ाई करना शुरू करते है -   

1. जहाँगीर का न्याय से सम्बनिधत क्या विख्यात है?— न्याय की जंजीर
2.  महमूद गजनी ने कितनी बार भारत पर आक्रमण किया था?— सत्रह बार
3. प्रतिहार वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली एवं प्रतापी सम्राट कौन था?— मिहिरभोज
4. कुतुबमीनार को किसने पूरा करवाया था?— इल्तुतमिश ने
5. गहड़वाल वंश का अंतिम शक्तिशाली शासक कौन था?— जयचन्द्र 
6. महमूद गजनी ने भारत पर पहला आक्रमण कब किया था?— 1000 ई० में
7. नूरजहाँ ( मेहरूनिनसा ) से किसने शादी की थी?— जहाँगीर ने
8. शालीमार बाग ( कश्मीर ) किसने लगवाया था?— जहाँगीर ने
9. सिख धर्म के किस गुरू को जहाँगीर ने हत्या करवा दी थी?— गुरू अर्जुनदेव को
10. किस मुगल शासनकाल में चित्रकला अपनी चरमसीमा पर पहुँच गयी थी?— जहाँगीर
11. हर्षचरित नामक पुस्तक की रचना किसने की थी?— बाणभटट ने
12.  दक्षिण भारत के प्रमुख राजवंश कौन-कौन थे?— चालुक्य वंश, चोल वंश, राष्ट्रकुट वंश, पल्लव वंश
13. पुलकेशिन द्वितीय किस सम्राट का समकालीन था?— हर्षवर्धन का
14.  नटराज की प्रसिद्ध् कास्य मूर्ति किस कला का उदाहरण है?— चोलकला का

15. चौसा का युद्ध कब और किसके बीच हुआ था?— शेर खाँ और हुँमायूँ के बीच
16. चौहानवंश का अंतिम शक्तिशाली शासक कौन था?— पृथ्वीराज चौहान
17. ‘गीत गोविन्द’ का रचयिता जयदेव किसके दरबारी कवि थे?— सेन वंश का राजा लक्ष्मण सेन के
18. सिसोदिया वंश के प्रतापी तथा प्रसिद्ध् राजा कौन-कौन हुये?— राणा कुम्भा, राणा संग्राम सिंह, महाराणा प्रताप

19. नालंदा विश्वविधालय की स्थापना किसने की थी?— कुमारगुप्त ने
20. हर्षवर्धन के शासनकाल के प्रमुख विद्वान कौन-कौन थे?— राजकवि बाण, दिवाकर, मयूर
21. ‘हुमायुँनामा’ पुस्तक की रचना किसने की थी?— गुलबदन बेगम
22. हर्षवर्धन के शासनकाल में कौन-सा चीनी यात्री भारत आया था?— हवेनसांग
23. किसने अपनी विजयों के उपलक्ष्य में विजय स्तम्भ का निर्माण कराया था?— राणा कुम्भा ने
24. किस राजा ने महमूद गजनी से पराजित होकर चिता में जलकर आत्महत्या कर ली थी?— जयपाल
25. महमूद गजनी ने सोमनाथ के मंदिर पर कब आक्रमण किया था?— 1025 ई० में
27. महमूद गजनी को सोमनाथ के मंदिर से लूट में कितना धन मिला था?— 20 लाख दीनार से अधिक
28. कश्मीरी कवि विल्हण किसके दरबार में थे?— विक्रमादित्य षष्ठ के
29. वातापी के चालुक्य वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक कौन था?— पुलकेशिन द्वितीय
30. सोमनाथ के मूर्ति को तोड़कर महमूद गजनी ने उसे कहां भेजवा दिया?— गजनी, मक्का और मदीना के मसिजद की सीडी़यों पर गलियों में
31. महमूद गजनी के साथ कौन-सा विद्वान भारत आया था?— अलबरूनी
32. दिल्ली सल्तनत की प्रथम महिला सुल्तान कौन थी?— रजिया बेगम
33. ‘तुर्कान-ए-चुहालगानी’ ( चालीस तुर्की गुलामों का संगठन ) की स्थापना किसने की थी?— इल्तुतमिश
34. मुहम्मद गोरी किसको भारत के विजित प्रदेशों का शासन भार सौंपकर गजनी लौट गया था?— कुतुबुददीन ऐबक
35. भारत में मुसिलम साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?— मुहम्मद गौरी
36. कुतुबुद्दीन ऐबक ने हिन्दू मंदिरों को तोड़कर उनकी सामग्री से किन-किन मसिजदों का निर्माण करवाया था?— दिल्ली में ‘कुबत उल-इस्लाम’ तथा अजमेर में ‘ढाई दिन का झोपड़ा’
37. ‘लाख बख्श’ के नाम से कौन प्रसिद्ध् हैं?— कुतुबुददीन ऐबक
38. ‘इक्ता प्रणाली’ को किसने चलाई थी?— इल्तुतमिश ने
39. ‘दिवान-ए-रियासत’ की स्थापना किसने की थी?— अलाउददीन खिलजी
40. कौन सुल्तान उलेमा की इच्छाओं का पालन नहीं करता था?— अलाउददीन खिलजी
41. किसने नहरों का निर्माण करवाया था?— फिरोजशाह तुगलक ने
42. 1581 में अकबर ने किस धर्म का प्रतिपादन किया था?— दीन-ए-इलाही
43. महमूद गजनी के भारत आक्रमण का मुख्य उद्देश्य था, यहां के धन-सम्पदा को लूटना। इनके दरबार में कौन-कौन से विद्वान थे?— अलबरूनी, फिरदौसी, ऊँसुरी, फर्रूखी
44. अकबर के दरबार में नवरत्न कौन-कौन से थे?— मुल्ला दो प्याजा, हकीम हुमाम, अब्दुलर्रहिम खानखाना, अब्बुल फजल, तानसेन, राजा मानसिंह, राजा टोडरमल, फैजी और बीरबल
45. गुलाब के इत्र का आविष्कार किसने किया था?— नूरजहाँ बेगम ने13. तराइन का युद्ध किनके बीच हुआ था?— पृथ्वीराज चौहान और मुहम्मद गोरी के
46. परमार वंश का कौन राजा अपनी दानशीलता, कला एवं विधानुराग के लिए प्रसिद्ध् था?— राजा भोज
47. जहाँगीर के शासनकाल में कौन-कौन से ब्रिट्रिश व्यापारी मुगल दरबार में आये थें?— कप्तान हाकिन्स पाल केनिंग, सर टामस रो
48. सांकेतिक मुद्रा को किसने जारी किया था?— मुहम्मद बिन तुगलक ने
49. किसे ‘पागल बादशाह’ कहा जाता है?— मुहम्मद-बिन-तुगलक को
50. धार्मिक वाद-विवाद एवं सत्य की खोज हेतु अकबर ने किसकी स्थापना की थी?— फतेहपुर सीकरी में इबादत खाना की

सरकारी नौकरी, सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK पर FOLLOW करे. कृपया कमेंट के माध्यम से बताये के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा। धन्यवाद् 

No comments:

Post a Comment