सामान्य ज्ञान

Study Materials

Wednesday, August 9, 2017

उत्तर प्रदेश - महत्वपूर्ण सामान्य जानकारी भाग - दो


1. उत्तर प्रदेश में विद्युत नियामक आयोग का गठन कब किया गया?
–- वर्ष 1998 में

2. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक प्राचीन संग्रहालय कहाँ स्थित है?
–- लखनऊ

3. उत्तर प्रदेश के किस नव-पाषाणिक पुरास्थल से धान की खेती के साक्ष्य मिले हैं? –
- कोलडिहवा

4. वर्ष 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन उत्तर प्रदेश में कहाँ हुआ था?
–- कानपुर में

5. उत्तर प्रदेश के किस खिलाड़ी को 19वें कॉमनवेल्थ खेल में कुश्ती के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ?
–- अलका तोमर

6. वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है?
–- दो

7. उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर रेशमी साड़ियाँ बनाई जाती हैं?
–- मेरठ

8. उत्तर प्रदेश में राज्य स्तरीय खेल का आयोजन प्रथम बार कब किया गया?
–- वर्ष 2005-06 में

9. उत्तर प्रदेश में विकेन्द्रित नियोजन प्रणाली कब शुरू की गई?
–- 1982-83 ई. में

10. उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध ‘दुधवा नेशनल पार्क’ किस जिले में स्थित है?
–- लखीमपुर (खीरी) में

11. ‘बागों का शहर’ नाम से उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर प्रसिद्ध है?
–- लखनऊ

12. ‘बिरहा’, ‘रसिया’, ‘आल्हा’ आदि लोकगीतों की परम्परा किस प्रदेश में पाई जाती है?
–- उत्तर प्रदेश

13. उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नक्षत्रशाला कौन-सी है?
–- गोरखपुर नक्षत्रशाला

14. उत्तर प्रदेश में ‘किसान मित्र योजना’ कब शुरू की गई?
–- 18 जून, 2001 से

15. उत्तर प्रदेश में काबर तथा माड़ किस प्रकार की मृदाओं के स्थानीय नाम हैं?
–- काली मृदा

16. देश की कुल कृषि योग्य भूमि की कितना प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में स्थित है?
–- 20%

17. उत्तर प्रदेश में किस स्थान का ‘दशहरी आम’ विश्व प्रसिद्ध है?
–- मलीहाबाद (लखनऊ)

18. उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक विस्तृत पक्षी विहार का क्या नाम है?
–- लाख बहाशी पक्षी विहार

19. उत्तर प्रदेश में प्रमुख रूप से आम की किन दो किस्मों का उत्पादन होता है?
–- दशहरी और चौसा

20. ब्रिटिश सरकार के शासनकाल में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी किस नगर में होती थी?
–- नैनीताल

21. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
–- तराई क्षेत्र

22. उत्तर प्रदेश से आरम्भ होने वाला सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या कौन सी है?
–- NH-7

23. ‘लखनऊ योजना’ किसके विकास से सम्बन्धित है?
–- सड़कों के
24. उत्तर प्रदेश में बहने वाली कौन-सी नदी प्राणदायिनी, मुक्तिदायिनी तथा पवित्र नदी के नाम से जानी जाती है?
–- गंगा

25. उत्तर प्रदेश में स्थित अयोध्या नगर किस नदी के किनारे बसा है?
–- सरयू

26. विद्युत उत्पादन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण देश में कौन-सा स्थान है?
–- आठवाँ

27. प्रदेश का कौन-सा जिला अवनालिका अपरदन से अधिक प्रभावित है?
–- इटावा

28. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस वन्यजीव विहार की स्थापना की गई?
–- चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार

29. किस परियोजना में उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल सम्मिलित हैं?
–- गण्डक परियोजना

30. वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
–- 1

31. उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम किस पक्षी विहार की स्थापना की गई?
–- नवाबगंज पक्षी विहार

32. हरदुआगंज ताप विद्युत गृह कहाँ स्थापित किया गया?
–- अलीगढ़ में

33. अमरूद उत्पादन के लिए शहरों का कौन-सा जोड़ा प्रसिद्ध है?
–- बरेली-इलाहाबाद

34. ‘काँच उद्योग’ के लिए उत्तर प्रदेश का कौन-सा नगर विख्यात है?
–- फिरोजाबाद

35. वर्ष 1942 में ‘भारत छोड़ो आन्दोलन’ के समय उत्तर प्रदेश के किस शहर में राष्ट्रीय सरकार की स्थापना कर दी गई थी?
–- बलिया
यह पोस्ट भी पड़े :- 

सरकारी नौकरी, सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK पर FOLLOW करे. कृपया कमेंट के माध्यम से बताये के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा। धन्यवाद् 

No comments:

Post a Comment