सामान्य ज्ञान

Study Materials

Thursday, June 30, 2016

भारत के गवर्नर जनरल - सामान्य ज्ञान : GK In HIndi

  किस गवर्नर जनरल को भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है ?— लॉर्ड चार्ल्स मेटकॉफ

  लॉर्ड एलिनबरो के कार्य का समय रहा है ?
— (1842-44 ई.) लॉर्ड एलिनबरो

  दास प्रथा का उन्मूलन किस गवर्नर जनरल के समय हुआ ?
— लॉर्ड एलिनबरो

  किस गवर्नर जनरल के समय ब्रिटिश हुकूमत में सिंध को मिला लिया गया 
— लॉर्ड एलिनबरो (अगस्त, 1843 में)

  लॉर्ड ऑकलैंड के कार्य का समय रहा है ?
— (1836-42 ई.) लॉर्ड ऑकलैंड

  लॉर्ड हार्डिंग के कार्य का समय रहा है ?
— (1844- 48 ई.) लॉर्ड हार्डिंग

  लॉर्ड हार्डिंग ने किस प्रथा पर रोक लगाई ?
— नरबलि प्रथा

  प्रथम आंग्ल-सिख युद्ध किसके समय हुआ, जिसमें अंग्रेज जीत गए ?
— लॉर्ड हार्डिंग

  लॉर्ड डलहौजी के कार्य का समय रहा है ?
— ( 1848-56 ई.) लॉर्ड डलहौजी

  द्वितीय आंग्ल-सिख युद्ध तथा पंजाब का ब्रिटिश हुकूमत में विलय किस गवर्नर के काल में हुआ ?

लॉर्ड डलहौजी

  लॉर्ड विलयम बैटिक के कार्य का समय रहा है ?
— (1828-35 ई.) लॉर्ड विलयम बैटिक

  बंगाल का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था ?
— (लॉर्ड विलयम बैटिक

  किस एक्ट के तहत बंगाल के गवर्नर-जनरल को भारत का गवर्नर जनरल बनाया गया ?
— (चार्टर एक्ट

  चार्टर एक्ट लागू होने के बाद भारत का पहला गवर्नर जनरल कौन बना ?
— (विलयम बैटिक

 
 सती प्रथा को कब प्रतिबंधित किया गया ?
— (1829 ई.

  किसके सहयोग से लॉर्ड विलियम बैटिक ने सती प्रथा को प्रतिबंधित किया ?
— (राजा राममोहन राय

  सती प्रथा के अलावे विलियम बैटिक का कार्यकाल किसके लिए जाना जाता है ?
— शिक्षा सुधार

  किस मेडिकल कॉलेज की स्थापना लॉर्ड विलयम बैटिक ने की ?
— सन् 1835 में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज

  किसकी सिफारिशों को मानते हुए विलियम बैटिक ने अंग्रेजी को शिक्षा का माध्यम बनाया ?
— (मैकाले (1835 ई.)

  बैटिक ने ठगी प्रथा को रोकने के लिए किसकी नियुक्ति की ?
— कर्नल स्लीमैन

  लॉर्ड चार्ल्स मेटकॉफ के कार्य का समय रहा है ?
— (1835-36 ई.) लॉर्ड चार्ल्स मेटकॉफ

  लॉर्ड डलहौजी के समय महारानी विक्टोरिया को जो हीरा भेजा गया उसका क्या नाम था ?
— कोहिनूर हीरा

  किस कमीशन के तहत लॉर्ड डलहौजी ने भूमिकर रहित जागीरों की जमीन हड़पनी शुरू की ?
— इनाम कमीशन

  डलहौजी के शासन को किस कारण याद किया जाता है ?
— व्यपगत सिद्धांत (Doctrine of lapse)

  डलहौजी ने सिक्कम पर कब और कैसे अधिकार कर लिया ?
— सन् 1850 ई. में दो अंग्रेज डॉक्टरों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाकर ।

  अवध का विलय डलहौजी ने कौन-सा आरोप लगाकर किया ?
— कुशासन का आरोप

  जिस समय अवध को ब्रिटिश शासन में शामिल किया गया उस समय वहां का नवाब कौन था ?
— वाजिद अली शाह

  डलहौजी ने अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी कहां बनवाई ?
— शिमला

  भारतीय नागरिक सेवा के लिए सबसे पहले प्रतियोगिता परीक्षा की शुरुआत किसने की ?
— लॉर्ड डलहौजी

  पहली बार स्वतंत्र रुप से लोक सेवा विभाग की स्थापना किसने और कब की ?
— 1854 ई. में लॉर्ड डलहौजी ने

  सन् 1853 में पहली बार लॉर्ड डलहौजी के समय बिजली से संचालित तार-सेवा कहां शुरू हुई ?
— कलकत्ता एवं आगरा ।

  बंगाल, बिहार एवं उड़ीसा में स्थायी बंदोबस्त कब और किसने लागू किया
— 1793 ई. में लॉर्ड कार्नवालिस ने ।

  डलहौजी के शासन में सबसे पहले रेल की शुरुआत हुई, पहली रेल कहां से कहां तक चली थी ?
— बम्बई से थाणे

  बम्बई से थाणे के बीच पहली बार चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी कब मिली 
— 15 अप्रैल 1853 ई.

  उस समय बुम्बई से थाणे के बीच चलाई गई ट्रेन ने कितनी दूरी तय की थी 
— 34 किलोमीटर

  नया पोस्ट ऑफिस एक्ट कब पारित हुआ ?
— 1854 ई.

  भारत में पहली बार डाक टिकट का प्रचलन कब शुरू हुआ ?
— 1854 ई.

No comments:

Post a Comment