सामान्य ज्ञान

Study Materials

Wednesday, June 14, 2017

SSC मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ 2015 का हल प्रश्न-पत्र


कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के मल्टी-टास्किंग (नॉन-टेक्निकल) स्टाफ {SSC Multitasking Staff “Non-Technical”} की आगामी परीक्षा में आपकी सफलता सुनिश्चत करने के लिए हम यहां वर्ष 2015 में आयोजित परीक्षा के सामान्य ज्ञान का हल प्रश्न एक लाइन में दे रहे है। इन सभी प्रश्नों का अध्ययन करके आप परीक्षा का पैटर्न आसानी से समझ सकते है। 

1. हस्तशिल्प, वस्त्र, मोती और आभियांत्रिकी वस्तु इनमें से कौन-सी भारत में आयात की एक वस्तु है? 
– मोती

2. यदि किसी वस्तु की माँ और पूर्ति दोनों बढ़ जाती हैं, तो सन्तुलन कीमत क्या रहेगी? 
– वही रहेगी

3. प्रस्तावना क्या है? 
– पारिस्थितियों पर निर्भर करती है

4. गांधीजी के अनुसार स्त्री किस सन्दर्भ में पुरुष से श्रेष्ठ होती है? 
– नैतिक बल

5. कौन-सा 'उत्पादन के उत्पादित साधन' के रूप में माना जाता है? 
– पूँजी

6. राज कमेटी किससे सम्बन्धित थी? 
– कृषि से

7. प्राथमिक कृषि ऋण समितियाँ (पी.ए.-सी.एस.) किसलिए आरम्भ की गई थीं?
– ग्रामीण कर्जदारों को अल्पावधि ऋण प्रदान करने के लिए

8. भारत का सबसे बड़ा गुम्बज कौन-सा है?
 – गोल गुम्बज

9. अब तक सबसे पुराने शिलालेख जिनकी गूढलिपी समझी जा चुकी है, किससे सम्बन्धित है? 
– मौर्य काल से

10.विद्रोह (1857) की असफलता का अन्तिम कारण क्या था? 
– एकता का अभाव

11.पर्वतों का सामान्य वस्ती किस प्रकार का है? 
– विकीर्ण (बिखरा हुआ)

12.एनी बेसेन्ट का सम्बन्ध किस संस्था से है? 
– थियोसोफिकल सोसाइटी से

13.राज्य सभा में सीटों की अधिकतम संख्या क्या हो सकती है? 
– 250

14.भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता क अधिकार की गारण्टी दी गई है? 
– अनुच्छेद 19

15.हर्षवर्धन किसके द्वारा पराजित हुए थे? 
– पुलकेशिन I

16.इंग्लिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी को किस वर्ष समाप्त कर दिया गया था? 
– 1858

17.मारियाना ट्रेन्च किस महासागर में स्थित सबसे गहरा ट्रेन्च है? 
– प्रशान्त महासागर

18.कौनसा ऐन्टीडाई-यूरेटिक हॉर्मोन है?
– वैसोप्रेसिन

19.मानव में सी.एस.एफ. की मात्रा कितनी होती है? 
– 150 मिली

20.वर्ष के लघुतर या दीर्घतर मौसम के लिए किन वनों में वृक्ष पत्तीहीन (अपर्ण) हो जाते हैं? 
– पर्णपाती वनों में

21.किस पादप में तना संचयन तथा चिरकालिकता के कार्य करता है? 
– हल्दी

22.विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) ने चेचक उन्मूलन की घोषणा कब की थी?
– मई 1980

23.हिमनदाच्छादित घाटी के शीर्ष पर पाई जाने वाली सर्वाधिक सामान्य विशेषता क्या है? 
– सर्क

24.किसको 'ब्लैक गोल्ड' कहा जाता है? 
– कोयला

25.कौनसे भारतीय राज्य में प्रात:काल में सूर्य की किरणें सबसे पहले पड़ती हैं?
 – अरुणाचल प्रदेश

26.कौनसी युक्ति वैद्युत ऊर्जा को यान्त्रिक ऊर्जा में परिवर्तित करती है? 
– बिजली की मोटर

27.डोरी से बँधे हुए एक पत्थर को तेजी से वृत्त में घुमाया जाता है। घुमाते समय अचानक डोरी टूट जाती है, तो
– पत्थर स्पर्श-रैखिकत: उड़ जाता है?

28.किस भारतीय संस्थान ने सबसे पहले सुपर कम्प्यूटर विकसित किया? 
– सी-डैक

29.वेबसाइट क्या है? 
– एक ऐसा स्थान है जहाँ आप सम्बन्धित वेब पेजों को प्राप्त कर सकते हैं

30.एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करने वाले लोगों द्वारा प्रयुक्त कौन-सा कम्प्यूटर है? 
– लैपटॉप

31.स्थायी चुम्ब​कन किस स्थिति में किया जा सकता है?
 – इस्पात

32.ऊपर फेंके गए किसी पिण्ड का गुरुत्वीय त्वरण क्या होता है? 
– -9.8 ms-2

33.किसी पिण्ड का जड़त्व किस पर निर्भर करता है? 
– उसके द्रव्यमान पर

34.भारत सरकार ने भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 'अच्छा शासन दिवस' मनाने का निर्णय लिया? 
– अटल बिहारी वाजपेयी

35.अशोक शिलालेख किस ​लिपि में उत्कीर्णित ​किए गए थे? 
– ब्राह्मी

36.लौह धातु के जंग लगने के लिए वायु में किस की आवश्यकता होती है?
– ऑक्सीजन और नमी

37.सैकेन्डी लोलक एक ऐसा लोलक है जिसकी समय अवधि क्या होती है? 
– 2 सेकण्ड

38.एक धारावाही चालक किससे सम्बन्धित है? 
– चुम्बकीय क्षेत्र से

39.किस उच्च न्यायालय ने 2009 के दौरान भारत में समलैंगिक यौन सम्बन्ध को वैध माना? 
– दिल्ली

40.कौनसा यौगिक अम्ल की तरह व्यवहार करता है?
– H2CO3

41.एक नीले लिटमस-पत्र को पहले तनु अम्लीय विलयन में और बाद में तनु क्षारीय​ विलयन में डुबोया गया। तब लिटमस-पत्र का रंग क्या होगा? 
– पहले लाल और बाद में नीला

42.कौनसे विटामिन में धाुत-परमाणु है? 
– विटामिन B12

43.पर्यावरणी आन्दोलनों के परिणामस्वरूप किस परियोजना को रोक दिया गया था? 
– साइलेन्ट वैली जलविद्युत परियोजना

44.किस वर्ष में प्रोजेक्ट टाइगर आरम्भ किया गया था? 
– 1973-74

45.भारत में किस वर्ष पर्यावरण संरक्षण अधिनियम पारित किया गया था? 
– 1986

46.भू-पृष्ठ के तीन-चौथाई भाग में क्या है? 
– जल

47.जनगणना 2011 के अनुसार, देश में सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौनसा है, जहाँ लगभग 20 करोड़ (200 मिलियन) लोग रहते हैं? 
– उत्तर प्रदेश

48.'राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस' प्रत्येक वर्ष कब मनाया जाता है? 
– 14 दिसम्बर

49.'गो​बी डेजर्ट' एशिया में सबसे बड़ा मरुस्थल क्षेत्र है। यह दक्षिणी मंगोलिया के प्रदेशों तथा किस उत्तरी प्रदेशों को आच्छादित करता है? 
– चीन

50.ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (ओपेक) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? 
– वियना, ऑस्ट्रिया

यह पोस्ट भी पड़े :-  SSC एग्जाम की तैयारी के लिए SSC किरण मैथमेटिक्स सोल्ड पेपर PDF हिंदी में DOWNLOAD करें

दोस्तों अगर आप आपने Email पर Daily Current Affairs, GK Trick और PDF Book Download Free में करना चाहते है तो अपना Email ID नीचे Box में लिखें और उसके बाद अपने Email पर जाकर Verify करवाये ⇓⇓

Subscribe To Daily Current Affairs!


सरकारी नौकरी, सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK पर FOLLOW करे. कृपया कमेंट के माध्यम से बताये के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा। धन्यवाद् 

No comments:

Post a Comment