सामान्य ज्ञान

Study Materials

Tuesday, April 4, 2017

परीक्षा हेतु सप्ताहिक करेंट अफेयर्स 19—25 मार्च 2017

1. उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को नियुक्त किया गया

2. केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के आरक्षण हेतु नए आयोग का गठन किया. जो पिछड़ा वर्ग आयोग का स्थान लेगा, इसका नाम राष्ट्रीय सामाजिक शैक्षिक पिछड़ा वर्ग आयोग (NSEBC)

3.  इसरो ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी हाइपरसोनिक पवन सुरंग का शुभारम्भ किया

4. उत्तर प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कुल 46 विधायकों को मंत्री बनाते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया
5. भारत का पहला नदी द्वीप जिला माजुली भारत का पहला कार्बन तटस्थ जिला घोषित किया गया

6. केंद्र सरकार ने अटल मिशन (अमृत) योजना के तहत उत्तर प्रदेश में बुनियादी, शहरी संरचना हेतु 11,421 करोड़ रुपये का निवेश करने को स्वीकृति प्रदान की

7. न्यायमूर्ति नवनीति प्रसाद सिंह ने केरल उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

8. केंद्र सरकार के नए नियम के तहत यौन शोषण की शिकार महिला कर्मचारी को 90 दिन की पेड लीव प्रदान की जाएगी

9. भारत के 5 शहरों को हाल ही में यूनेस्को की संभावित धरोहर सूची में शामिल किया गया

10. भारतीय फोटोग्राफर रघु राय को हाल ही में छठे राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया

11. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हुए साइबर सुरक्षा समझौते को मंजूरी प्रदान की

12. केंद्र सरकार ने नकद लेनदेन की सीमा 3 के बजाए 2 लाख रुपये कर दी है

13. बिहार राज्य अपना 105वां स्थापना दिवस मना रहा है

14. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश, झारखंड और बिहार समेत 06 राज्यों में सस्ते आवास बनाने हेतु मंजूरी प्रदान की

15. भारत—पाक स्थाई सिंधु जल आयोग की दो दिवासीय बैठक में इस्लामाबाद में 10 सदस्यीय भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व सिंधु नदी आयुक्त पी.के. सक्सेना ने किया

16. उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दो पवित्र नदियों गंगा और यमुना को जीवित मानव का दर्जा दिए जाने की घोषणा की

17. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा वर्ष 2024 तक 123 तेजस विमान वायुसेना को सौंपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया

18. भारत की पहली स्वदेश निर्मित ट्रेन मेधा मुंबई में आरंभ की गयी

19. भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक तथा वैज्ञानिक देव राज सिक्का का हाल ही निधन हो गया

20. मणिपुर CM बिरेन सिंह ने विधानसभा में बहुमत साबित किया, उन्हें 33 विधायकों का समर्थन प्राप्त है

21. प्रख्यात गुजराती कवि और गज़लकार चीनू मोदी का 78 वर्ष की अवस्था में अहमदाबाद में निधन हो गया

22. आइडिया सेल्युलर और वोडाफोन इंडिया सेल्युलर नेटवर्क कंपनियों ने विलय की घोषणा कर दी

23. पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं हेतु 33% आरक्षण को मंजूरी दी

24. दिल्ली में एशिया का पहला एयरबस ट्रेनिंग सेंटर खोला गया

25. भारत मियार पनबिजलीघर पर काम रोकने को तैयार हो गया है

26. भारत और मॉरीशस के बीच 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सोशल हाउसिंग प्रोजेक्ट हेतु समझौता किया गया

27. पाकिस्तान में 19 वर्षों बाद हो रही जनगणना में सिखों को उनके धर्म के आधार पर न गिनकर पृथक गणना की जा रही है

28. विद्या पिल्लै ने महिला विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता

29. टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने स्टेन वावरिंका को हराकर 5वीं बार इंडियन वेल्स खिताब जीता

30. अमेरिका में आतंकवाद के खतरे के दृष्टिगत कुछ देशों के यात्रियों के लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों ले जाने पर रोक लगा दी गयी

31. ट्रंप ने भारतीय-अमेरिकी अमूल थापर को अमेरिका में शीर्ष न्यायायिक पद हेतु नामित किया

32. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में 100 बाद वर्ष रात में विचरण करने वाले तोते (Night Parrot) को देखा गया 

33. नॉर्वे में विश्व का पहला शिप टनल बनाया जा रहा है

34. वेनेजुएला में 'ब्रेड वॉर' शुरू

35. पाकिस्तान में हिंदू विवाह विधेयक को राष्ट्रपति ने मंजूरी प्रदान की

36. मुंबई से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्ण सदस्य का दर्जा छीन लिया गया है

37. सचिन तेंदुलकर ICC women's world cop 2017 के लिए यूनिसेफ के राजदूत नियुक्त

38. चेतेश्वर पुजारा ने सबसे अधिक गेंदों का सामना करके क्रीज़ पर टिके रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

39. आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में रविंद्र जडेजा शीर्ष स्थान पर है

40. तमिलनाडु ने 20 मार्च 2017 को बंगाल को  हराकर विजय हजारे ट्रॉफी जीता

41. बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड प्रदान किया गया

42. ऑस्ट्रिया में हो रहे ओलिम्पिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारत ने अब तक 18 पदक जीते हैं

43. भारतीयों ने परा एथलेटिक्स ग्रां प्री में आठ पदक जीते

44. भारत मानव विकास सूचकांक (HDI) में 131वें स्थान पर

सरकारी नौकरी, सामान्य ज्ञान व करेन्ट अफेयर के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Follow करे. क्रपया कमेंट के माध्यम से बताऐं के ये पोस्ट आपको कैसी लगी आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा Thanks !

No comments:

Post a Comment